BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: गायघाट में सेवानिवृत शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, फ़ूल मालाओ से लादकर उनका ज’मकर किया स्वागत

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। मध्य विद्यालय चक्की के सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश कुमार को विद्यालय परिवार द्वारा बुधवार को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों ने भी उनकी विदाई समारोह के अवसर पर तालियों से स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और रामायण भेंट की गई। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। सरकारी सेवा में भी स्थानान्तरण और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों को शेष जीवन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवा निवृत्त शिक्षक ने अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों को चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाने के लिए श्रम और मेहनत करने की जरूरत है। समारोह में शिक्षा समिति के अध्यक्ष पति मनोज राय, सचिव पति अनिरुद्ध कुमार, बीआरपी उमेश कुमार ,वरीय शिक्षक सुनील यादव प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र यादव, संकुल सम्न्यवयक केशव, राजेश ठाकुर, शिक्षक राजीव कुमार , दीपक कुमार अर्जुन साहनी, सत्यनारायण राय , नवीन मंडल , नरेंद्र ठाकुर ग्रामीण विनय यादव समाजसेवी रामश्रेष्ठ यादव, जियन राय उपस्थित थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.