BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

शेल्टर होम के’स: मुख्य आ’रोपी ब्रजेश ठाकुर की 1.45 करोड़ की सं’पत्ति को ED ने अपने क’ब्जे में लिया

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के मुख्य आ’रोपी ब्रजेश ठाकुर की 1.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को प्र’वर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने क’ब्जे में ले लिया है। ईडी ने इस संबंध में बताया कि क’ब्जे में ली गई संपत्ति दिल्ली के पालम इलाके में है और ब्रजेश ठाकुर की पत्नी आशा के नाम पर है।

ईडी ने ब्रजेश ठाकुर पर एनजीओ के नाम पर सरकार और अन्य एजेंसियों से गल’त तरीके से धन प्राप्त करने का आरोप लगाया है। ईडी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कां’ड के मुख्य आरो’पी ने एनजीओ के लिए मिले 7.57 करोड़ रुपए का अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर निवेश करने में इस्तेमाल किया।

ईडी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान पता चला था कि लड़कियों के लिए बना शेल्टर होम बेहद संदिग्ध तरीके से चल रहा था। जांच के दौरान लड़कियों ने हिं’सा और यौ’न शोषण के बारे में भी जानकारी दी थी। ईडी ने यह भी कहा कि मुख्य आ’रोपी ब्रजेश ठाकुर ने भी लड़’कियों के साथ रे’प किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.