BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : मुजफ्फरपुर ‘तुर्की ओपी के नए ओपी अध्यक्ष बने रामविनय कुमार, संभाला कार्यभार

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर। ज़िले के मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर शराब कांड में जह’रीली शरा’ब पीने से हुई 3 लोगों की मौ’त मामले में एसएसपी ने कई थानेदार को इधर से उधर किया है।वहीं तुर्की ओपी के ओपी प्रभारी रामविनय कुमार को बनाया गया है।ओपी परिसर में बातचीत के दौरान शराब ,अपराध पर लगाम व अवैध शराब चोरी छिपे बेचने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी करना पहली प्राथमिकता होगी। तुर्की के लोगों को शांति व्यवस्था प्रदान करना व अमन चैन कायम करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत लेकर आने पर उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाएगा। उक्त बातें तुर्की ओपी का प्रभार लेने के बाद रामविनय कुमार ने कहीं।नये थानेदार वे पूर्व में तुर्की ओपी एवं यातायात थाने में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।उनहोंने कहा कि शराब माफियायों पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा और इसके गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना समेत सदस्यों को दबोचने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा लगातार पेट्रोलिग अभियान व वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा’ ताकि अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लग सके। इससे पहले उनके तुर्की ओपी प्रभारी के रूप में योगदान देने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारियों के साथ नए थानेदार ने बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया तथा कई बिदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी भी ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.