दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। ज़िले के मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर शराब कांड में जहरीली शराब पीने से हुई 3 लोगों की मौत मामले में एसएसपी ने फिर थानेदार पर गाज गिरा दिया है। वही उसकी जगह अजय पासवान को मनियारी का नये थानेदार बनाएं गए हैं। शराब ,अपराध पर लगाम व अवैध शराब चोरी छिपे बेचने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी करना पहली प्राथमिकता होगी। मनियारी के लोगों को शांति व्यवस्था प्रदान करना व अमन चैन कायम करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत लेकर आने पर उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाएगा। उक्त बातें मनियारी थाना का प्रभार लेने के बाद अजय पासवान ने कहीं।नये थानेदार वे पूर्व में सरैया थाने अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। बातचीत के क्रम में कार्यभार संभालने के बाद नये थानाध्यक्ष अजय पासवान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शराब माफियायों पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा और इसके गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना समेत सदस्यों को दबोचने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा लगातार पेट्रोलिग अभियान व वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा’ ताकि अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लग सके। इससे पहले उनके मनियारी थानेदार के रूप में योगदान देने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारियों के साथ नए थानेदार ने बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया तथा कई बिदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी भी ली।







Leave a Reply