Breaking NewsWEST BENGAL

तेजस्वी यादव ने बंगाल में रहने वाले बिहारियों से ममता को वोट देने को कहा, चुनाव ल’ड़ने पर चुप्पी साधी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने ममता की पार्टी TMC के साथ होने का तो भरोसा दिया लेकिन गठबंधन पर दोनों नेता चुप्पी साध गए। तेजस्वी ने पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहारियों को ममता बनर्जी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राज्य की सभी सेकुलर पार्टियों को एकता बनाए रखनी चाहिए।

तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात सचिवालय में हुई। इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार को रोकना है। जहां भी जरूरत पड़े हम ममता जी के साथ खड़े हैं। उन्हें जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे। भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर सीधा जवाब देने से परहेज किया कि उनकी पार्टी राज्य में चुनाव लड़ेगी या नहीं।

तेजस्वी ने कहा कि आगामी चुनाव आदर्शों और मूल्यों को बचाने की लड़ाई होगा। हमारी पार्टी पूरी ताकत से ममताजी को सपोर्ट करेगी। वहीं ममता ने कहा कि वह लालू प्रसाद यादव का बहुत सम्मान करती हैं। हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं। यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। आप जान लीजिए बिहार में उनकी सरकार नहीं टिकेगी। बंगाल में भी आपको कुछ नहीं मिलने वाला है।

पश्चिम बंगाल में RJD को मिल सकती हैं 4 से 5 सीटें
असम में कांग्रेस गठबंधन के तहत राजद का 10 से 12 सीट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। चर्चा है कि तेजस्वी असम की तरह बंगाल में भी अपने के लिए कुछ सीटें चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बिहारी आबादी वाले इलाकों की कुछ सीटों की मांग की है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन की ओर से RJD को 4 से 5 सीटें देने की बात भी कही जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.