Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

कश्‍मीर में घुसपैठ की फिराक में 200 पाकिस्‍तानी आ’तंकी, सीमा पार हुई मीटिंग

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान (Pakistan) की ओर से भारत के खिलाफ समय-समय पर साजिश का पर्दाफाश होता रहता है. पाकिस्‍तानी सेना (Pakistan Army) नियंत्रण रेखा (LoC) को पार कराकर आतं”कियों (Te”rrorists) को भारत में घुसपै’ठ करने में मदद करती है. अब सामने आए ताजा इनपुट के अनुसार पाकिस्‍तान से करीब 200 आतंकी भारत में घुसपैठ करने की तैयारी में हैं. कहा जा रहा है कि ये आतंकी पुंछ और राजौरी सेक्‍टर से भारत के जम्‍मू-कश्‍मीर में घुसपै’ठ कर सकते हैं.

जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्‍मद और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमांडरों ने पाक अधिकृत कश्‍मीर (PoK) के फोर्ट घोटा में भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए एक मीटिंग भी की है. इस मीटिंग में आतंकी संगठन हिजुबुल मुजाहिदीन का प्रमुख आतंकी तारिक शाह और लश्‍कर का प्रमुख आतंकी ताला मेहताब भी शामिल था. साथ ही जैश ए मोहम्‍मद का कमांडर नजीम उर रहमान भी इसमें शामिल था.

सामने आई जानकारी से पता चला है कि इस मीटिंग में आतंकियों के लांच और सब लांच पैड पर आतंकवादियों की संख्या को बढ़ाने की बात तय की गई है.
इसके साथ ही मीटिंग के बाद 5-6 लश्कर आतंकी एक गाइड के साथ रजौरी के पुखेरी और लेहरान के सामने के पाकिस्तानी इलाकों में रेकी करते नजर आए. फिलहाल आतंकियों से निपटने और एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना के जवान पूरी मुस्‍तैदी से डटे हुए हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.