Breaking NewsNational

कोरोना वैक्सीन के लिए आपको क्या करना होगा, कौन-कौन से कागज की होगी जरूरत

नई दिल्ली. भारत में सोमवार से कोरोना वैक्सीनेशन (COVID-19 Vaccination) का दूसरा चरण शुरू होना है. इस चरण में 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. 1 मार्च से 10,000 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और 12,000 निजी केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू होगा. अगले दो दिनों में स्वास्थ्य कर्मचारियों और दूसरे स्टाफ को वैक्सीन लगाने के लिए प्रशिक्षण देने का काम होगा.

‘को-विन’ सॉफ्टवेयर कोरोना वायरस रोधी समूचे टीकाकरण अभियान को सही ढंग से अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है. स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाने के लिए 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरुआत की थी.

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक ‘इस शनिवार एवं रविवार (27 और 28 फरवरी) को ‘को-विन’ डिजिटल मंच को ‘को-विन 1.0’ से ‘को-विन 2.0′ में तब्दील किया जाएगा. इसके मद्देनजर इन दो दिनों के दौरान कोविड-19 टीकाकरण सत्र का आयोजन नहीं किया जाएगा. सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पहले ही इस बदलाव के बारे में सूचित किया जा चुका है.’

60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का होगा वैक्सीनेशन
60 साल से अधिक उम्र एवं पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को एक मार्च से कोविड-19 की वैक्सीन दी जाएगी. 45 साल से अधिक उम्र के संक्रमण के प्रति संवेदनशील बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी इस चरण में टीकाकरण के लिए शामिल किया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पहले ही इस बदलाव के बारे में सूचित किया जा चुका है.

वैक्सीनेशन के लिए कोविन 2.0 पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
-वैक्सीनेशन की चाहत रखने वाले लोगों को पहले से ही कोविन ऐप में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. यह रजिस्ट्रेशन खुद भी किया जा सकता है.
-कोविन-2.0 पोर्टल को अपने फोन पर सीधे ही डाउनलोड कर खुद ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है या फिर आरोग्य सेतु के जरिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है.
-पोर्टल से आपको आसपास के सभी कोविड सेंटर की जानकारी और वहां पर चल रहे वैक्सीनेशन का समय और तारीख आपको पता चल जाएगा.
-अपनी सुविधानुसार आप चाहें किसी एक सेंटर को चुनकर वैक्सीनेशन के लिए अप्वांटमेंट ले सकते हैं.
-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है. अपने मोबाइल पर डाउनलोड किए पोर्टल पर जरूरी जानकारी देने के बाद एक ओटीपी आएगा. ओटीपी डालते ही अकाउंट बन जाएगा.
-कोई परिवार का सदस्य भी आपका रजिस्ट्रेशन अपने मोबाइल पर कर सकता है.
-कोविन प्लेटफार्म में जीपीएस सिस्टम की सुविधा भी होगी.
-एक मोबाइल ऐप में चार व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. आरोग्यसेतु ऐप में रजिस्ट्रेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल होगा.

मोबाइल नहीं तो सीधे पहुंचे सेंटर पर
-जिनके पास मोबाइल नहीं हैं उनके लिए 2.5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं.
-अगर कोई व्यक्ति मोबाइल पर खुद को रजिस्टर नहीं कर पा रहा तो वह सीधे भी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच सकता है. 60 साल के व्यक्ति के लिए डाक्यूमेंट के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंसे, पासपोर्ट लगेगा.
-45 साल के व्यक्ति को बीमा’री का सर्टिफिकेट भी लाना पड़ेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.