Breaking NewsWEST BENGAL

ममता बनर्जी को जवाब देने के लिए स्मृति ईरानी ने बंगाल की सड़कों पर दौड़ाई स्कूटी; बोलीं- ममता दीदी आपका समय अब खत्म

बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्कूटी वाले प्रदर्शन का जवाब देने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में उतर आईं हैं। स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को सोनारपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने करीब 25 किलोमीटर का सफर स्कूटी से तय किया। रोड शो के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा। कहा, ‘ममता दीदी, आपका समय अब खत्म हुआ। आपने कार्यकाल में बंगाल को केवल हिंसा मिला है। आपने यहां लोकतंत्र को खत्म कर दिया। लोगों की आवाजें दबाईं। अब वही जनता आपको हराने का काम करेगी। अब यहां कमल खिलेगा।

केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया
स्मृति ईरानी ने कहा, TMC सरकार ने केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों, किसानों, महिलाओं के लिए चलाए गए किसी भी योजना को यहां लागू नहीं होने दिया। इससे जनता को काफी नुकसान हुआ है। बंगाल का विकास पूरी तरह से रुक गया। यहां केवल और केवल हिंसात्मक घटनाएं बढ़ी हैं।

बढ़ती महंगाई के खि’लाफ ममता ने चलाई थी ई-स्कूटी
इसके पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में सचिवालय के लिए ई-स्कूटी से निकलीं। बीच रास्ते में दीदी से स्कूटी नहीं संभली और वे गिरते-गिरते बचीं। सुरक्षाकर्मीयों ने उन्हें ऐन मौके पर गिरने से बचा लिया। संभलने के बाद वे फिर से सचिवालय की ओर निकल पड़ीं। ममता ने अपने गले में महंगाई का पोस्टर लगा रखा था।

उन्होंने पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें बढ़ने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पोस्टर में केंद्र सरकार को महंगाई रूपी राक्षस के तौर पर दिखाया गया। इसमें केंद्र सरकार से सवाल था कि आपके मुंह में क्या है? आपने पेट्रोल-डीजल और गैस सभी जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.