नई दिल्ली. देश में आसमान छूती पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Rate) की कीमतों के खिलाफ विपक्षी पार्टी लगातार विरोध जता रही हैं. इनमें कांग्रेस, सपा, बसपा के अलावा अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) का भी नाम जुड़ गया है. गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तेल की इन बढ़ी कीमतों के विरोध में ई-स्कूटर की सवारी की. इस दौरान पीछे बैठी ममता बनर्जी ने गले में महंगाई के खिलाफ एक पोस्टर भी पहना हुआ था. इसका वीडियो भी सामने आया है.

ममता बनर्जी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी की. कोलकाता में यह ई-स्कूटर रैली हरीश चटर्जी स्ट्रीट से राज्य सचिवालय नबन्ना तक निकाली गई.





Leave a Reply