Uncategorized

पत्नी-बच्चे को लेने ससुराल गया युवक, परिवारवालों ने बांध कर की धु’नाई, लड़की की करा दी दूसरी शादी

Arwal: बिहार के अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के सच्चई गांव में ससुराल आए युवक को ससुरालवालों ने हाथ पैर बां’धकर डं’डों से जमकर धु’नाई कर दी. युवक करपी थाना क्षेत्र के कोहड़उल गांव का रहने वाला नवल कुमार बताया जा रहा है. 

युवक की शादी 4 वर्ष पूर्व सच्चई गांव निवासी उदय राय की पुत्री अंजू कुमारी से हुई थी. जो कुछ महीने पहले ही अपने ससुराल से मायके आई थी. 

इधर, मायके आने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली, लेकिन युवक को शादी की खबर नहीं थी. इसी वजह से अपने बच्चे और पत्नी को लेने ससुराल आया था, जहां ससुरालवालों से उसकी कहासुनी हो गई. 

इस दौरान ससुरालवालों ने उसके हाथ पैर बां’धकर जम’कर पि’टाई कर दी और युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन बेरहम ससुरालवालों ने उसे ज’मकर पी’टा. 

इधर, गांववालों ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुर्था थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया. फिलहाल दोनों पक्षों के लोग कुर्था थाना में पहुंच कर आपसी समझौते की बात कह रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.