Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 4 आ’तंकवादियों को मा’र गि’राया, ए’नकाउंटर अभी भी जारी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतं’कवादियों के बीच ए’नकाउंटर जारी है। अब तक चार आतं’कवादियों को ढे’र कर दिया गया है। हालांकि अभी तक मा’रे गए किसी भी आतं’कियों की पहचान नहीं हो पाई है। कश्मीर जोन पुलिस ने श्रीगुफवारा की शालगुल वन क्षेत्र में जारी इस मुठभेड़ की जानकारी दी है। सीआरपीएफ सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अनंतनाग में चल रही ‘मुठभेड़ स्थल पर अभी और भी आतं’कवादी घिरे हो सकते हैं।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग के सेरिगुफवाड़ा में आतं’कवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त घे’राबंदी एवं तला’शी अभियान शुरू किया।

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल जब सभी निकास बिंदुओं को सील करने के बाद एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस बीच, कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

इससे पहले 19 फरवरी को श्रीनगर के बारजुल्ला के बघात में हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसी दिन एक अन्य एन’काउंटर में सुरक्षा बलों ने तीन आ’तंकवादियों को मा’र गि’राया था। 19 तारीख को ही बडगाम में एक अन्य एनका’उंटर में एक जवान शहीद हो गए और एक के घाय’ल होने की खबर थी। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.