Breaking NewsInternational

2, 4 और 10 रुपये लीटर में यहां मिल रहा पेट्रोल, देखें- किन 10 देशों में सबसे कम दाम

फरवरी महीने में भारत में पेट्रोल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर तक पहुंच गए। हालांकि, भारत के पड़ोसियों के साथ ही दुनियभार में कई ऐसे देश हैं जहां पेट्रोल की कीमत महज 2 रुपये, 4 रुपये या 10 रुपये प्रति लीटर है। आइए आपको बताते हैं ये देश कौन से हैं:

वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत डेढ़ रुपये 
दुनियाभर के देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमत बताने वाली वेबसाइट globalpetrolprices.com/ के मुताबिक, लातिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में 22 फरवरी को पेट्रोल के दाम भारतीय मुद्रा के मुताबिक, 1 रुपये 45 पैसे के आसपास थी। 

ईरान में 4 रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल
सस्ता पेट्रोल बेचने के मामले में वेनेजुएला के बाद नंबर आता है ईरान का। ईरान में पेट्रोल की कीमत 4 रुपये 39 पैसे है।

सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप देश
वेनेजुएल और ईरान के बाद अंगोला ऐसा देश है जहां पेट्रोल 17.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके बाद अल्जीरिया (25.032 रुपये), कुवैत (25.133 रुपये), सूडान (27.407 रुपये), कजाखस्तान (29.657 रुपये), कतर (29.825 रुपये), तुर्कमेनिस्तान (31.084 रुपये), नाइजीरिया (31.568 रुपये) है।

भारत के पड़ोसी देशों में भी बिक रहा सस्ता पेट्रोल
भारत के पड़ोसी देशों में भी यहां से काफी सस्ता पेट्रोल बिक रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन देशों में नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान जैसे आर्थिक रूप से कमजोर देश भी शामिल हैं। चीन में पेट्रोल की कीमत 77.022 रुपये है, पाकिस्तान में 51.119 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है, श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 60.452 रुपये है, नेपाल में 69.054 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है तो वहीं भूटान में इसकी कीमत 49.564 रुपये है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.