दिल्ली: सरकार ने देश के 5 राज्यों में राशन (Ration Card) बांटने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम (Ration via PDS machine) को शुरु किया था यानी राशन को मशीनों के जरिए बांटा जा रहा है. इस योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने अब दिल्ली और गुजरात में भी इस सिस्टम को शुरु करने का ऐलान किया है. यानी अब से दिल्ली और गुजरात में लोगों को राशन लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरुरत नहीं है.
सरकार ने 5 राज्यों में इस स्कीम को लागू किया था, जहां इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिलहाल सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसका विस्तार करेगी.
CNBC के संवाददाता असीम मंचादानी के मुताबिक, सरकार 6 लाख दुकानों के जरिए देश के करीब 84 करोड़ लोगों को राशन की मुहैया कराती है, लेकिन सरकार ये चाहती है कि राशन की डिलीवरी पूरी तरह से कॉन्टैक्स लैस हो इसलिए सरकार ऑटोमेटिक मशीन लगाने की तैयारी कर रही है.
5 राज्यों में चल रहा है ट्रायल
आपको बता दें सरकार 5 राज्यों में इसका ट्रायल कर रही है. इसमें महाराष्ट्रा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, कर्नाटका और हरियाणा राज्य शामिल है. इन राज्यों में इस योजना का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद सरकार दिल्ली और गुजरात में इस योजना को शुरू करने का प्लान बना रही है.
24 घंटे में कभी भी ले सकते हैं राशन
विज्ञापनnullबता दें जहां पर यह मशीनें लगी हैं वहां पर राशन की डिलीवरी पूरी तरह से कॉन्टैक्ट लेस हो रही है. उपभोक्ता 24 घंटे में कभी भी अपना राशन ले सकता है. राशन लेने के लिए आपको लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरुरत नहीं है. उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा. इसके अलावा बायोमैट्रिक के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा. बता दें ये मशीन 2 मिनट में 25 किलो गेहूं देती है.
अंगूठा लगाकर लेना होगा राशन
बायोमेट्रिक मशीनो के जरिए राशऩ लेने वालों को मशीन पर अपना अंगूठा लगाना होगा. इसके बाद उनको सस्ता राशन मुहैया कराया जाएगा. राशन लेने वालों को एक दुकान से दूसरे दुकान भटकने की जरूरत नहीं है. जिन दुकानों में बायोमेट्रिक मशीन लग गई है, वहां से राशन ले सकते हैं.






Leave a Reply