दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
कटरा थाना क्षेत्र दरगाह गांव में कथित ज’हरीला श’राब से 5 मौ’त के मामले में एक और पी’ड़ित के ईलाज करने एसकेएमसीएच पहुँचने पर हड़’कंप मचा गया है.जिसके बाद आनन फानन में डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत अस्पताल पहुंचे.वहीं अस्पताल में भर्ती युवक से बातचीत की और परिवारों से भी पूछताछ की.वही मामले में मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि एक और पीड़ित की जानकारी मिलने पर उसका मामले में कनेक्शन हो सकता है इस पर हम लोग मेडिकल कॉलेज आए हैं पूछताछ किए हैं साथ ही तथाकथित अवैध शराब बनाने वालों पर कार्र’वाई की जा रही है लगातार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छापेमा’री की जा रही है छापेमारी में 50 लीटर से ज्यादा अवैध शराब और सामग्री बरामद की गई है.गौरतलब है कि इस मामले को लेकर सियासत भी काफी गर्म है.बीते दिनों मंत्री से लेकर विपक्ष भी गांव पहुंचा था और विपक्ष ने तो विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात भी कह दी थी।







Leave a Reply