गौतम कुमार
रविवार की सुबह जिलाधिकारी मुंगेर के विशेष निर्देश पर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए जांच अभियान के दौरान सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के बेलहर प्रखंड की सीमा पर से छर्री लादकर आ रहे 5 ओवरलोडेड ट्रक एवं हाईवा एवं एक हाईवा बालू ओवरलोड को जप्त किया गया.इस कार्यवाही के दौरान थानाध्यक्ष के साथ सब इंस्पेक्टर नियाज़ अहमद एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे. थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने जप्त किए गए वाहनों की पुष्टि करते हुए बताया की इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं खनन पदाधिकारी मुंगेर को सूचित कर दिया गया है.






Leave a Reply