Breaking NewsCRIME

मुजफ्फरपुर में लू’ट का वि’रोध करने पर व्यवसायी को मा’री गो’ली, बाइक लू’ट फ’रार हुए अ’पराधी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाने के पकड़ी में शनिवार की देर रात लु’टेरों ने आभूषण व्यवसायी ओमप्रकाश कुमार को गो’ली मा’रकर बाइक आदि सामान लू’ट लिया। दो गो’ली लगी है। सीने व हाथ में गोली लगी है। घ’टना के वक्त व्यवसायी अपनी बाइक से पारू थाने के चौधरी टोला स्थित घर जा रहे थे। पकड़ी में बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें निशाना। शहर के बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करजा थाने के प्रभारी थानेदार डीके यादव ने बताया कि घ’टना की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस गई थी। 

वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि व्यवसायी की स्थिति नाजुक है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। पारू चौक पर आभूषण की दुकान है। किसी काम से शहर गए थे। रात साढ़े दस बजे घर लौट रहे थे। इस दौरान अ’पराधियों ने गो’ली मा’र दी। उनकी बाइक आदि सामान लू’टकर फरार हो गए। अ’पराधियों की संख्या तीन के आसपास बतायी गयी। तीनों पताही से ओम प्रकाश का पीछा कर रहे थे। सुन’सान जगह देखकर पकड़ी में ओवरटेक कर घेर लिया। इसके बाद बाइक लू’ट ली। जेब से रुपये आदि निकालने के प्रयास के दौरान व्यवसायी ने विरोध किया। इसपर अप’राधियों ने उन्हें गो’ली मा’र दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.