दिनांक 20-02-2021 को सादपुरा स्थित नीम चौक पे ग्राम निर्माण समिति के आनद पटेल की अध्यक्षता में महंगाई और बेरोजगारी पे एक बैठक की गई। जिसमे शहर भर के समाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ता एवं कलाकारो ने पेट्रोल, डीजल, गैंस के निरंतर बढ़ते दाम, बढ़ती महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर बाते रखी गई। इस के विरोध में सड़को पर उतरने को संकल्पित हुए।
इस बैठक मे सर्वसहमति से तय हुई बाते-
(1)जण-जागरुकता के लिए शहर के अलग-अगल जगहो पर परचे बंटवाए जाएंगे और सभाए की जाएंगी।
(2)शहर भर के भिन्न-भिन्न हिस्सों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किए जाएँगे। जिसके क्रम कुछ यूं हैं।
मिठनपुरा चौक – 06-03-2021
छाता बज़ार – 13-03-2021
पक्की सराए – 20-03-2021
(3) 22 मार्च 2021 को शाम 6:00 बजे से भगत सिंह शहादत दिवस कि पूर्व संध्या पर पांनी टंकी चौक से लेकर जुब्बा सहनी स्मारक तक एक पदयात्रा की जाएगी
इस बैठक मे जनवादी सांस्कृतिक मोरचा “विकल्प” के बैजु कुमार,
इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष सुरज कुमार सिंह,
इंकलाबी नौजवान सभा के शफीकुर रहमान,
आईसा के दिपक कुमार व मो.शाह नवाज,
हिंद सेना सचिव संजीत किशोर,
यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मुजक्किर रहमान,
राष्ट्रीय आजाद भारत के अध्यक्ष मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी ,
प्रसार केंद्र के मो.जमाल अकबर,
सरला श्रीवास सांस्कृतिक शोध संस्थान के लोक कलाकार सुनिल कुमार एंव संजीत कुमार मुख्यरूप से उपस्थित रहें।
धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी ने किया।








Leave a Reply