BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मृ’तक के परिजनों ने रो’कर डीएम-एसएसपी से कहा- साहब सब लोग श’राब पीने से म’रे

डीएम और एसएसपी को देखते ही मृ’तकों के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। कहा-सबकी मौ’त जह’रीली श’राब पीने से हुई है। आज से नहीं, बहुत दिन से यहां शराब का धंधा चल रहा था। सब श’राब पीने से मरा है साहब। कोई बी’मा’र नहीं था। सभी अधिकारी और नेता परिजनों को देखकर भौं’चक थे। खड़ी पुलिस झेंप भी रही थी। दिन भर मुजफ्फरपुर जिले के दरगाह टोला में नेताओं और अधिकारियों के आने से गहमागहमी बनी रही। 

मेडिकल रिपोर्ट के साथ ही परिजनों के आरो’प पुलिस प्रशासन के बहाने की पोल खोल रहे थे। बी’मारी से मरने और जह’रीली शरा’ब से मौ’त को खारिज करने वाले दावों को मृ’तकों के परिजन अपनी चीत्कार से खारिज कर रहे थे। अब पुलिस-प्रशासन ने भी सभी मौ’तों के पीछे नकली श’राब और श’राब का अ’वैध धंधा मानने लगा है। मामले की जांच करने गई मेडिकल टीम ने भी कहा है वे लोग बीमा’र नहीं थे। 

मृ’तक युवक अजय मांझी की मां फूलो देवी और पिता खेलावन मां’झी ची’त्कार मा’रते हुए कहा साहब-बेटा को एक आदमी बुलाकर ले गया। कहा-चलो श’राब उतारनी है। उसी घर की एक महिला ने कहा कि हमलोग उस व्यक्ति से कुछ और पूछे तो कहा-पुलिस से ड’रने की जरूरत नहीं है। सब सेट है। वहां पर खड़े लोगों ने ज’मकर पुलिस पर आ’रोप लगाए। कहा, यहां बहुत दिनों से श’राब का धंधा चल रहा है। पैसे लेकर शराब का धं’धा मैनेज करने का खुलकर आ’रोप लगाया। 

मृ’तक मंजू देवी और रामचन्द्र मांझी के परिजनों ने कहा कि दोनों शरा’ब पीने से बेहोश हो गये। दोनों को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। परिजनों ने कहा कि पुलिस धमका’ती भी थी। डीएम और एसएसपी ने दो’षियों पर कार्रवाई और परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। 

एक दंपती का अभी दरभंगा में इलाज, साधा गया संपर्क  
परिजनों ने अधिकारियों के सामने एक और खुलासा किया। कहा, मंजू और रामन्द्र मांझी के साथ ही सोमनी और उसके पति शंभू मांझी ने भी जहरीली शराब पी थी। उसके बेहोश होने की खबर शंभू के ससुराल वालों को दी गई। वे लेाग आकर दरभंगा ले गए। दोनों का वहां इलाज चल रहा है। दोनों गंभीर हैं। इस पर तत्काल डीएम प्रणव कुमार ने दरभंगा डीएम को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही उनके इलाज के बारे में जानकारी साझा करने को कहा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.