दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। जिले के कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 घंटे में खटीक जह’रीली श’राब पीने से 5 लोगों की मौत ने जिला प्रशासन की नींद को उड़ा कर रख दिया है। इस बात को लेकर जिला प्रशासन की टीम लगातार कटरा थाना क्षेत्र में बड़ी अधिकारियों के साथ कैंप कर रही है।शनिवार को डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी जयंतकांत, राजस्व मंत्री राम सूरत राय, गायघाट विधायक निरंजन राय, सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी ने पहुंचकर मृ’तक के परिजनों ने मुलाक़ात की एवं पूछताछ कर विभिन्न मामले पर जानकारी हासिल की है। घ’टना के बाद अधिकारियों ने पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं लेकिन जिस तरह से या मौत हुई है पूरे गांव में मातम का माहौल है। आपको बता दें कि बिहार में सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार की सरकार में श’राब बंदी है पर ऐसे में सवाल है कि आखिर शराब माफियाओं को यह छूट किसने दी की मासूम वेबस लोगों की जान तक ले ली।

वहीं पूरे मामले पर 24 घंटे बीतने के बाद प्रशासन ने चुप्पी तो’ड़ी और इसे संदेहास्पद मौ’त करार दिया है। मामले में पूछे जाने पर एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि एक ही परिवार और उसके रिश्तेदार के कुल 5 लोगों की मौत हुई है। कहा कि पोस्टमार्ट’म कराया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। लेकिन दबे जुबान एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले में देसी शराब से मौत की बात आ रही है। वहीं इस घ’टना को लेकर मामला दर्ज करने की क’वायद चल रही है। पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार कैंप किए हुए हैं। और कहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल की 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस का तंत्र उक्त शराब माफिया को आखिर क्यों नहीं दबोची गई। वहीं दूसरी ओर जिले मैं घटित जघन्य घटना का विपक्ष ने जमकर विरोध किया है कांग्रेस प्रवक्ता ने सुशासन की सरकार पर उनके अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उसके थानेदार भ्रष्ट है। स्थानीय लोगों को घर-घर जाकर धमका रहे हैं। और पूरे मामले की लीपापोती में जुटे हैं। अब जाहिर है कि पूरे मामले पर विपक्ष का रूट क्या रहेगा लेकिन मुजफ्फरपुर में 5 लोगों की मौत ने परिवार और गांव में कोहराम खड़ा कर दिया है।

एसएसपी ने कहा कि इस मामले में थानेदार को निलंबित करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार झा को लाईन हाज़िर कर दिया गया है।










Comment here