गौतम कुमार
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर – जाला जाने के क्रम में 407 पीकप में हाईवोल्टेज तार के सटने से उसमें आग लग गयी। आग लगते देख चालक अपने वाहन से कुद कर जान बचाने का प्रयास किया जिसमें चालक का पैर टुट गया एवं उपचालक भी गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार जाला गांव से 407 पीकप पर पुआल लोडकर जा रहा था कि जाला के आगे हाई वोल्टेज तार में सटने से पुआल धू धू कर जलने लगा।यह देख चालक गाडी से कुद गया और गाडी कुछ दूर खेत में जाकर रुक गयी। चालक एवं उप चालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में की जा रहीं है। वही इस संबंध में जाला गांव निवासी दिवाकर सिंह ने कहा कि हर साल इस तरह की एक दो घटना हो ही जाती हैं। उन्होनें कहा कि विद्युत तार सड़क से काफी सटा हुआ होने के कारण बड़ी गाड़ी की इस तरह की दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।






Leave a Reply