BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: कटरा कां’ड मामले में थानेदार स’स्पेंड, सर्किल इंस्पेक्टर लाईन हाज़िर, एसएसपी ने किया का’र्रवाई

दीपक कुमार ।मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर। थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में 72 घंटे के अंदर 5 लोगों की मौ’त हो गई है ।इसके बाद मृ’तक के परिजनों द्वारा दिए गए ब्यान के बाद एसएसपी जयंतकांत ने सर्किल इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार झा को लाईन हाज़िर करते हुए थानेदार सिकंदर कुमार को निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि बिहार में शराब बेचने और पीने पर पूरी तरह से पाबंदी है, लेकिन लोग चो’रीछिपे श’राब बेचते और पीते है. शराब माफिया अवैध रूप से लोगों को जहरीली शराब बेच रहे हैं, जिससे लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है. श’राब का अ’वैध कारोबार पुलिस और जिला प्रशासन की शह पर होता है. इसे लेकर कई बार लोगों ने स्थानीय पुलिस से इसकी शि’कायत की, लेकिन आरो’पियों के खि’लाफ कोई का’र्रवाई नहीं हुई.

यहीं कारण है कि मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है. सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी है. वहीं, पुलिस के डर से पूरे गांव के पुरुष गांव छोड़कर फरार हो गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.