बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन की परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि शुक्रवार को बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अब छात्र बिना विलंब शुल्क के साथ 26 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 27 फरवरी से पांच मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं। कॉलेजों को कहा गया है कि आठ मार्च तक छात्रों की ओर से जमा किये गये ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट विवि में जमा करा दें।






Leave a Reply