BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

वैशाली में एनएच-22 पर अप’राधियों ने गोली मारकर की युवक की ह’त्या, वि’रोध में सड़क जाम

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को धता बताते हुए अपराधी पूरी तरह बेखौ’फ हो गए हैं। ताजा मामला वैशाली जिले का है जहां अपराधियों ने दिन-द’हाड़े एक युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। वारदात को एनएच-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चतरा पुल के समीप अंजाम दिया गया। मृ’तक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव निवासी गोपाल कुमार के रूप में की गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अपरा’धियों की गि’रफ्तारी के लिए हाईवेज जाम कर दिया है।

बंधन बैंक की महिला स्टाफ को गोली मारी
इससे एक दिन पहले मुंगेर में अपराधियों ने एक महिला बैंककर्मी को गोली मार दी। घटना जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के पुरानी हॉट रोड जलालाबाद में बुधवार की देर शाम को घटी। जख्मी महिला बैंककर्मी का असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर भेज दिया। जख्मी महिला की पहचान जमालपुर रामपुर कॉलोनी की राम नरेश शर्मा की बेटी सह असरगंज जलालाबाद बंधन बैंक कर्मी 25 वर्षीय मोनिका कुमारी के रूप में हुई है। बैंक कर्मी मोनिका कुमारी अपने असरगंज जलालाबाद स्थित महेंद्र दास के आवास से दूध लाने बाहर निकली थी। जहां पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार अ’पराधियों ने उन्हें गोली मारकर फरार हो गया।  घट’ना की सूचना पर असरगंज थाना अध्यक्ष स्वयं प्रभा तथा एएसआई अविनाश चौधरी घ’टना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.