Breaking NewsCRIMEMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर : बैंक में ब’वाल, किशोरी व परिजन ने एक बैंककर्मी को पी’टा, किशोरी का आ’रोप- अ’श्लील बातें कर रहा था बैंककर्मी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाने के शेरपुर स्थित एक सरकारी बैंक में अश्लील टिप्पणी व छेड़खानी पर बुधवार की दोपहर बवा’ल हुआ। आरोप लगाने वाली किशोरी व उसके परिजन ने आ’रोपित बैंककर्मी की पिटाई कर दी। धक्का देने से उसका सिर फू’ट’ गया। आरोपित व बैंक के अन्य कर्मियों ने भी मिलकर किशोरी व उसके परिजन की पिटाई कर दी। घटना से बैंक में अफरातफरी रही। सूचना पर सदर थाने की दारोगा पूर्णिमा कुमारी दल-बल के साथ पहुंची। किशोरी, उसकी मां, दादी और सहेली को हिरासत में ले लिया। सबको थाने लाकर पूछताछ की। सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक का सीसीटीवी खंगाल कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। देर रात तक किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। 

पुलिस के मुताबिक, किशोरी सदर थाने के एक गांव की रहने वाली है। उसकी दादी की वृद्धापेंशन की राशि उक्त बैंक के खाते में आती है। वह पिछले कई दिनों से पासबुक अपडेट कराने के लिए परेशान थी, लेकिन अपडेट नहीं हो रहा था। बुधवार को किशोरी पासबुक लेकर दादी, मां और सहेली के साथ बैंक पहुंची। पासबुक अपडेट करने वाली मशीन पर आरोपित बैंककर्मी काम कर रहा था। किशोरी का आरोप है कि उक्त बैंककर्मी अपने साथियों के साथ अश्लील बातें कर रहा था। पासबुक अपडेट करने के लिए कहने पर वह बिफर गया। किशोरी से बदतमीजी करने के साथ अश्लील इशारा किया। विवाद होने पर आरोपित धक्का-मुक्की करते हुए छेड़खानी करने लगा। इस बीच किशोरी की दादी, मां और सहेली ने मिलकर बैंककर्मी को धक्का दे दिया। इसमें उसका सिर फूट गया। 

इंतजार करने के लिए कहने पर हंगामा व गा’ली-गलौ’ज
बैंककर्मी का कहना है कि बैंक में व्यस्तता रहने पर किशोरी को इंतजार करने के लिए कहा था। इसपर किशोरी और उसके परिजन हंगामा व गाली-गलौज करने लगे। विरेाध करने पर मारपीट कर सिर फोड़ दिया। वहीं बैंक मैनेजर ने बताया कि लड़की व उसके परिजन ने स्टाफ से दुर्व्यवहार किया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.