Breaking NewsHealth & WellnessNational

50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मार्च से लगेगा टीका, डॉ. हर्षवर्धन ने किया बड़ा एलान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 50 साल से ऊपर के नागरिकों को मार्च से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सात दिनों से 188 जिले में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। विज्ञापन

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि लोगों को अभी कोरोना के हर नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वास्तविक टीके के साथ-साथ सामाजिक टीके का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि आज देश में दो वैक्सीन उपलब्ध हो गईं हैं। 80 से 85 लाख स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं उन्होने सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि हम 20-25 देशों को वैक्सीन देने की स्थिति में आ गए हैं।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.