Breaking News

घू’स की आ’रोपी SDM पिंकी मीणा की शादी कल, दूल्हा मजिस्ट्रेट, 21 फरवरी को करना होगा सरेंडर

रिश्वत लेने की आरोपी SDM पिंकी मीणा की मंगलवार, 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन शादी है. शादी के लिए पिंकी मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से 10 दिन की अंतरिम जमानत मिली हुई है. ये अवधि 21 फरवरी को खत्म होने के बाद पिंकी मीणा को फिर सरें’डर करना होगा.  

चर्चित दौसा कां’ड में घू’सखो’री के आरो”प में बीते महीने SDM पिंकी मीणा की गिरफ्तारी हुई” थी. एसीबी ने हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी से घूस लेने के आरोप में बांदीकुई SDM पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था. पिंकी मीणा पर दस लाख रुपए की घूस लेने का आरोप है.  

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी और जयपुर के चिथवाड़ी गांव की निवासी पिंकी मीणा की शादी दौसा के बसवा निवासी नरेंद्र के साथ होने जा रही है. नरेंद्र राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) अधिकारी हैं और फिलहाल उनकी जयपुर में ट्रेनिंग चल रही है. 

पिंकी मीणा की शादी के कार्ड की तस्वीरें सामने आई हैं. वैलेंटाइन डे के दिन पिंकी मीणा का लगन टीका कार्यक्रम हो चुका है. शादी मंगलवार को सीकर रोड स्थित राजावास के अनंतम सफारी नामक मैरिज गार्डन में होगी.  शादी के बाद पिंकी मीणा की अपने ससुराल के लिए विदाई होगी. लेकिन 21 फरवरी को उन्हें सरेंडर करना पड़ेगा.

घूसखोरी का पिंकी मीणा पर आरोप है, लेकिन शादी के कार्ड पर दिए गए सामाजिक जागरूकता के संदेश पढ़ने वालों का ध्यान खींचते हैं. कोरोना महामारी से बचने के लिए कार्ड पर संदेश है- “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, सभी कोविड-19 का पालन करें और मास्क लगा कर आए”. कार्ड में खाना बर्बाद नहीं करने को लेकर भी संदेश दिया गया है- “इतना ही लो थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में”. बहरहाल, मंगलवार को होने वाली इस शादी की जयपुर में हर तरफ चर्चा है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.