BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी ने BSSC इंटर स्तरीय परीक्षा पर सरकार को घेरा, कहा- 7 साल बाद भी नहीं जारी हुआ है रिजल्ट

PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि इंतर स्तरीय मुख्य परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी तक आने की संभावना है. बीएसएससी के इस नोटिस को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादन ने सरकार पर हम’ला बोला है. 

तेजस्वी यादव ने इस परीक्षा में सात साल लेट होने का मामला उठाते हुए ट्वीट कर लिखा है कि ‘बिहार की सुशासनी दुर्गति और बेरोजगारों की बेबसी देखिए. 2014 में BSSC द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 7 वर्ष बाद भी प्रकाशित किए जाने की अभी संभावना ही जताई जा रही है. कितने अभ्यर्थियों की आयु सीमा और जीवन का बहुमूल्य समय निकल चुका है लेकिन अनुकंपाई CM को कौन समझाए?’तेजस्वी यादव के इस ट्वीट के बाद इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है. 



बता दें कि बीएसएससी ने साल 2014 में 13200 पदों के लिए इंटर स्तरीय परीक्षा का फॉर्म निकाला था. लेकिन अभी भी इसकी पूरी प्रक्रिया संपन्न नहीं हुई है. अब आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि  परीक्षाफल जारी किए जाने के बाद मुख्य लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, टंकण परीक्षा, आशुलेखन परीक्षा एवं अन्य जांच परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. 

आयोग ने बताया है कि सारी जांच प्रक्रिया जल्द समाप्त की जाएगी. वहीं अभ्यर्थियों से  आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट http://www.bssc.bih.nic.in/ पर सक्रियता से नजर बनाए रखने की भी अपील की है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.