Breaking NewsCRIMEDELHI

रिंकू शर्मा के परिवार के लिए इस नेता ने 24 घंटे में ही जुटा लिए 50 लाख रुपये

नई दिल्ली. दिल्ली में रिंकू शर्मा (Rinku Sharma Murder) नाम के एक शख्स की ह’त्या पर एक तरफ सियासी संग्रा’म मचा हुआ है तो दूसरी तरफ रिंकू के परिवार के लिए मदद (Help) की भी शुरुआत हो गई है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) की पहल पर रिंकू शर्मा के परिवार के लिए बीते 24 घण्टे में 50 लाख रुपये इकट्ठा किए जा चुके हैं. कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि सोमवार तक एक करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल कर उसके परिवार को यह रकम देंगे. मिश्रा ने कहा है कि रिंकु शर्मा के परिवार को न अकेला पड़ने देंगे और न कमजोर. बता दें कि पिछले दिनों रिंकू शर्मा को दिल्ली के मंगोलपुरी में ह’त्या कर दी गई थी.

कपिल मिश्रा की पहल पर अब तक 50 लाख रुपये इकट्ठा हुए
रिंकू का बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े होने के कारण यह घटना धार्मिक रूप से भी तूल पकड़ रही है. ट्विटर पर रिंकू शर्मा जय श्रीराम एक नंबर पर ट्रैंड कर रहा है. लोग इस घटना में इंसाफ की मांग कर रहे हैं.दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. वहीं दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली सरकार से रिंकू के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग कर रही है. अभी तक दिल्ली सरकार की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है.

Rinku Sharma Murder, Rinku Sharma, mangolpuri Murder case, delhi police, bjp, kapil mishra, crowd funding, arvind kejriwal, delhi government, aap sarkar, VHP, रिंकू शर्मा, रिंकू शर्मा की हत्या, रिंकू शर्मा की हत्या का धार्मिक रंग, वीएचपी, भारतीय जनता पार्टी, कपिल मिश्रा, रिंकू शर्मा का परिवार, आर्थिक मदद, एक करोड़ रुपये देने का लक्ष्य, धार्मिक विवाद, भाजपा, दिल्ली बीजेपीबीजेपी नेता कपिल मिश्रा सोमवार तक रिंकू शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपये देने का लक्ष्य रखा है.
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा सोमवार तक रिंकू शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपये देने का लक्ष्य रखा है.

शर्मा की हत्या पर दिल्ली की राजनीति गर्म
इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद भी इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस के मुताबिक जन्मदिन की पार्टी में हुई बहस के बाद चार लोगों द्वारा रिंकू शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के सांप्रदायिक ऐंगल पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. लेकिन मृतक के भाई का कहना है कि उसकी हत्या धार्मिक वजह से ही की गई है. आरोप है कि रिंकू की हत्या जय श्री राम कहने और राममंदिर के लिए चंदा इकठ्ठा करने के कारण की गई है. इसी को लेकर भाजपा और विहिप ने विरोध शुरू कर दिया है.

केजरीवाल की चुप्पी पर कपिल मिश्रा ने उठाए सवाल
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाये हैं. कपिल मिश्रा कहते हैं, ‘दिल्ली में जिस तरह से रिंकू शर्मा की बर्बर हत्या की गई है. उसके बाद से ही देश में गुस्से का माहौल है. रिंकू अपने घर में कमाने वाला इकलौता सदस्य था. उसका छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है, पिता के पास नौकरी नहीं है. इसके बावजूद रिंकू शर्मा राम मंदिर के लिए चंदा देने वालों में सबसे आगे था. रिंकू तन-मन-धन से जिन रामजी की सेवा में लगा हुआ था उन्हीं की प्रेरणा से देश के हिंदुओं ने आगे बढ़कर रिंकू के परिवार की मदद के लिए पैसा जुटाना शुरू कर दिया है.’

कपिल मिश्रा के मुताबिक वो सोमवार को रिंकू के घर जाएंगे तबतक उनका लक्ष्य 1 करोड़ रुपये इकट्ठे कर रिंकू के परिवार को देने का है. शुक्रवार शाम 7 बजे से ये अभियान शुरू हुआ था और अब 24 घण्टे बीत जाने पर 50 लाख रुपए इकट्ठे किए जा चुके हैं. परिवार की मदद के लिए दुनिया भर से मदद का आना जारी है. केजरीवाल सरकार मदद तो छोड़िए, अब तक संवेदना के दो शब्द भी नहीं बोल पाई है. हमने संकल्प लिया है कि परिवार को ना अकेला पड़ने देंगे, ना कमजोर होने देंगे क्योंकि रिंकू ने हिंदुओं के आराध्य श्रीराम के नाम के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.