Breaking NewsDELHI

संयुक्त किसान मोर्चा का दावा- ट्रैक्टर रैली में शामिल 16 किसान अब भी लापता और 122 गि’रफ्तार

दिल्ली. केंद्र के नए कृषि कानूनों (Farm Laws 2020) के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों (Farmer Protest at Delhi Border) ने 26 जनवरी को अपनी ट्रैक्टर परेड (Tractor rally) के दौरान हुई हिं’सा की घ’टना और किसानों के खिलाफ दर्ज किये गये कथित झूठे मामलों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने की शनिवार को मांग की.

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिन किसानों को पुलिस के नोटिस मिल रहे हैं, वे उसके (पुलिस के) समक्ष प्रत्यक्ष रूप से पेश न हों, बल्कि सहायता के लिए किसान यूनियनों द्वारा गठित कानूनी प्रकोष्ठ से संपर्क करें. मोर्चा के कानूनी प्रकोष्ठ के सदस्य कुलदीप सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को हुई हिंसा और किसानों पर दर्ज फर्जी मामलों के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए.

122 किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किसान नेताओं के अनुसार ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए 16 किसान अब भी लापता हैं. इस संबंध में एक अन्य किसान नेता रविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 44 प्राथमिकियों में से 14 के संदर्भ में 122 किसानों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा गिरफ्तार किये गये सभी किसानों को कानूनी और वित्तीय मदद मुहैया कराएगा.

किसानों के खि’लाफ दर्ज किए गए झूठे मामले
मोर्चा के नेताओं ने दावा किया कि किसानों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उनका उत्पीड़न करने के लिए उनपर डकै’ती तथा ह’त्या का प्रयास करने जैसे गंभीर आ’रोप लगाए जा रहे हैं. सिंह ने कहा कि मोर्चा गिर’फ्तार किसानों में से प्रत्येक को दो-दो हजार रुपये उपलब्ध कराएगा, ताकि वे जेल की कैंटीन में उससे भोजन खरीद सकें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.