ASSAMBreaking News

चुनाव से पहले असम में राहतः 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल तो श’राब पर भी हुआ सस्ता

गुवाहाटी
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की रिकार्ड बढ़ती कीमतों के बीच असम सरकार ने राहत दी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल को पांच रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। इसकेे साथ ही शराब पर लगने वाले टैक्स को भी 25 फीसदी तक कम कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यहां आगामी मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होना है।

आज रात से होगा सस्ता पेट्रोल
देश भर में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं असम सरकार ने दोनों ईंधनों पर लगने वाले राज्य कर को कम करने का फेसला किया है। इससे राज्य में पेट्रोल और डीजल पांच रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। यह फैसला आज ही आधी रात से लागू हो जाएगा। असम के वित्त मंत्री हेमंत विस्व सर्मा ने विधान सभा में इसकी घोशणा की। ज्ञातव्य है कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जबकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने ही वाला है।

श’राब पर भी घट गया टैक्स
असम सरकार ने शराब पर लगने वाला एडिशनल टैक्स भी 25 फीसदी तक कम किया है। पीटीआई के मुताबिक जब कोविड-19 संकट अपने चरम पर था, तब पेट्रोल, डीजल और शराब पर अतिरिक्त सेस लगाया गया था। चूंकि, अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काम हो चुकी है, इसलिए कैबिनेट ने आज सुबह इस अतिरिक्त सेस को हटाने के प्रस्ताव को सहमति दी।

मार्च-अप्रैल में है असम में चुनाव
असम विधानसभा मार्च-अप्रैल के दौरान होना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और सर्वदानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.