Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

कैं’सर से पी’ड़ित 100 जोड़ों के इलाज का खर्च उठाएंगे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ऐसे 100 जोड़ों की मदद करने के लिए आगे आए हैं, जिनमें हर एक साथी कैंसर से पी’ड़ित हैं. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का कहना है कि कोविड महामा’री ने उन्हें दूसरों की मदद करने का महत्व सिखाया है. अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा, “महामारी’ ने हम सभी को एक-दूसरे की मदद करने और प्यार फैलाने का महत्व सिखाया है. हम सभी अपने प्रियजनों को विशेष महसूस कराने के लिए फरवरी में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस खास मौके पर मैंने कुछ अलग करने का फैसला किया है.”

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मां मोना शौरी का निधन कैंसर के कारण हुआ था. अब वे कैंसर मरीजों की सहायता करने के लिए कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (सीपीएए) के साथ काम कर रहे हैं. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा, “कैंसर पेशंट्स एड एसोसिएशन के साथ मैं ऐसे जरूरतमंद 100 जोड़ों को सपोर्ट कर रहा हूं, जिन्हें कैंसर हुआ है. इससे मतलब है कि ऐसे कपल, जिनमें एक साथी बीमा’री से पी’ड़ित है और दूसरा इस लड़ाई से लड़ने में हर कदम पर उसका साथ दे रहा है. कैंसर व्यक्ति की इम्यूनिटी को बुरी तरह प्रभावित करता है, जो उनमें कोरोनोवायरस के कारण जोखिम बढ़ा देता है. ऐसे जोड़ों के लिए पिछला साल बहुत मु’श्किल रहा क्योंकि वे न केवल कठिन लड़ाई लड़ रहे थे, बल्कि वे कोविड के गंभीर खतरे के कारण घरों में ही बंद थे. उनमें से कई के पास भोजन और दवाएं खरीदने के लिए आय का स्रोत भी नहीं था.”

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसे लोगों का समर्थन करें. उन्होंअर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा है, “सालाना 1 लाख रुपये की मदद करके हम उन्हें आर्थिक रूप से बेपटरी होने से बचा सकते हैं. इस अमाउंट के जरिए हम उन्हें कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी, सर्जरी और दवाओं का खर्च उठाने में मदद कर सकते हैं.” अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की रिलीज डेट अनाउंस हुई है. इसके अलावा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मल्टीस्टारर फिल्म भूत पुलिस में भी नजर आएंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.