Breaking NewsNational

अमेजन पर लैपटाॅप समेत इन डिवाइस को खरीदने का शानदार मौका, जानिए किस प्रोडक्ट पर मिल रही कितनी छूट?

नई दिल्ली. Valentine’s Day deals on Amazon: ई-काॅमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने अपने प्लेटफाॅर्म पर काफी डिस्काउंटेड रेट पर वेलेंटाइन डे स्टोर लॉन्च किया है, जहां री-टेलर ने इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई प्रोडक्टस को लिस्टेड किया है, जैसे कि लैपटॉप और टैबलेट स्मार्ट वियरबल्स और स्मार्टफोन. यहां हम आपके लिए टैबलेट और लैपटॉप के डिटेल्स लाये हैं, जिससे आपको खरीदारी करने में आसानी होगी.

सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1
आप सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1 खरीदने पर विचार कर सकते हैं जो कि 13,499 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध है. 18% के डिस्काउंट के बाद सैमसंग गैलेक्सी 10.1 टैब मात्र 13,499 रूपये में आपको मिल सकती हैं. टैबलेट 2 GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज की कैपेसिटी से लैस है, साथ ही यह डोलबी अटमोस के ड्यूल स्पीकर्स सपोर्ट के साथ एकूईप्ड हैं.
Dell Vostro Intel Core i3 लैपटॉप: 34,990 रूपये में अवेलेबल है
Dell Vostro Intel Core i3 लैपटॉप पर 11% के डिस्काउंट के बाद इसे 34990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी आरिजिनल प्राइस 39,413 रूपये है। यह लैपटॉप 14 इंच की FHD स्क्रीन से लैस है, इसमें 4GB RAM है जिसे इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जो 10th जनरेशन इंटेल कोर i3 प्रोसेसर पर रन करता हैं.

Apple iPad Mini: 42,900 रूपये में अवेलेबल है
12% के डिस्काउंट के बाद Apple iPad Mini 12900 रुपये में अवेलेबल है. टैबलेट में 256 GB का इंटरनल स्टोरेज है और यह 7.9 इंच के रेटिना डिस्प्ले से लैस है. इसमें A-12 बायोनिक चीप है और 7 MP कैमरा इसके बैक में मौजूद हैं.

Mi नोटबुक 14: 40,999 रुपये में अवेलेबल है
MI नोटबुक 14 लैपटॉप इंटेल UHD ग्राफिक्स के साथ 14 इंच FHD स्क्रीन के साथ आता है जो इस समय अमेज़न पर 40,999 रुपये में अवेलेबल है. लैपटॉप 8 GB DDR4 रैम से लैस है और इसकी इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी 256 GB है.

HP Pavilion gaming laptop: 59,490 रुपये में अवेलेबल है
22% के डिस्काउंट के बाद HP पैवेलियन गेमिंग लैपटॉप को अमेज़न पर 59,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. लैपटॉप में 56 इंच का डिस्प्ले है और यह 9th जेनेरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर द्वारा पावर्ड है. यह NVIDIA GeForce GTX 1650 ग्राफिक्स और 512 GB स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.