PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की ह’त्या से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना पुलिस की तरफ से ह’त्याकां’ड में मुख्य आरो’पी बनाए गए ऋतुराज की रिमांड को लेकर आज निचली अदा’लत में सुनवाई हुई लेकिन रिमांड पर कोई फैसला नहीं हो सका.
दरअसल ऋतुराज के वकील ने कोर्ट के सामने यह आशंका जताई कि उसके क्लाइंट का एन’काउंटर कर सकती है. ऋतुराज के वकील ने कोर्ट के सामने यह गुहार लगाई कि बिना उसका पक्ष पूरी तरह से सुने हुए पुलिस को रिमा’इंडर न दी जाए. क्योंकि इससे उसके क्लाइंट की जीवन को ख’तरा हो सकता है.
इस हाईप्रोफाइल ह’त्याकां’ड में इस तरह की बात सामने आने के बाद ह’ड़कंप मच गया है. आरोपी ऋतुराज के वकील ने आवेदन दाखिल आरोप लगाया है कि पटना पुलिस रितुराज का फर्जी एनकाउंटर दिखाकर उसकी हत्या कर सकती है या उसे झूठे आपरा’धिक मु”कदमे में फंसा सकती है. कोर्ट इस मामले को काफी गंभी’रता से ले रहा है. कोर्ट ने फिलहाल आ’रोपी ऋतुराज को रिमांड करते हुए फुलवारी जे’ल भेज दिया है.
आपको बता दें कि बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड में गिर’फ्तार आ’रोपी ऋतुराज को बीते 3 फरवरी को आर्म्स एक्ट में बुधवा’र को अपर न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया था.कोर्ट ने ऋतुराज को न्यायिक हिरासत में लेते हुए फुलवारी जेल भेज दिया.पटना पुलिस ने 2 फरवरी को रितुराज के घर आर्दश नगर, खेमनीचक में छापेमा’री कर भागते हुए रितुराज को पकड़ लिया और उसके पास से पुलिस ने उसके पास से एक पि’स्तौल और चार जिंदा का’रतूस बरा’मद किया था.
आरोपी ऋतू राज की पत्नी साक्षी और उसकी मां पुष्प देवी ने पटना पुलिस के ऊपर काफी गंभी’र आ’रोप लगाए. पत्नी का आरोप लगाया था कि पुलिस ने मेरी पति को फर्जी फंसाया है, जिस दिन पुलिस ने मेरे पति को उठाया, उसी दिन मुझे भी हिरासत में लेकर पुलिस गई. मुझे दो दिनों तक बहुत मा’रा गया और ध’मकाया गया.

उधर रुपेश के भाई नंदेश्वर सिंह ने साफ कहा कि रोडरेज में यह वारदात हुई, अपराधी के इस कबूलनामे पर यकीन नहीं है. रोडरेज से जुड़ा पटना पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं है. इस घट’ना के पीछे बड़ी साजिश रची गई है. पकड़ा गया अपराधी रितुराज ह’त्यारा हो सकता है लेकिन कहानी कुछ और हो सकती है. इसलिए इसकी गहन जांच की जानी चाहिए.





Leave a Reply