BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा सरकार- सुरेश कुमार शर्मा

मुज़फ़्फ़रपुर 11 फरवरी ,2021
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा सरकार-सुरेश कुमार शर्मा
—————————————————
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । सुरेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल जी के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा सरकार । पंडित दीनदयाल ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की। आज उसी क्रम में नरेंद्र मोदी की सरकार देश के एक-एक गरीब के लिए कार्य कर रही है l वो हमेशा राष्ट्र प्रथम की बात करते थे , इसलिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह , भोला चौधरी, निलेश वर्मा,सत्यप्रकाश भारद्वाज,पवन दूबे,आलोक वर्मा,अमन राज ,हरेराम मिश्रा,सन्त कुमार आदि उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.