BIHARBreaking NewsSTATE

लालू की रिहाई के लिए पूरे बिहार से आए आजादी पत्र को आज राष्ट्रपति भवन भेजेंगे तेज प्रताप यादव

पटना. चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की रिहाई का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है. पिता और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) द्वारा चलाए गए आजादी पत्र मुहिम के तहत बिहार भर से जमा चिट्ठियों को दिल्ली भेजा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, शाम 4 बजे पटना स्थित जीपीओ से तेज प्रताप यादव पूरे बिहार भर से आए आजादी पत्र को राष्ट्रपति भवन के लिए पोस्ट करेंगे.

मालूम हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजा काट रहे हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें रांची के रिम्स से दिल्ली स्थित एम्स शिफ्ट किया गया था. हालांकि, दिल्ली जाने के बाद लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से बेहतर है. उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए परिवार के लोग तो हैं ही साथ ही डॉक्टरों की टीम भी लगातार काम कर रही है.

इधर, उनकी रिहाई के लिए बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के साथ ही राजद के छात्र संगठन की तरफ से भी रिहाई को लेकर मुहिम चलाया था. इसके तहत सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए चलाई गई मुहिम से जोड़ा गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.