Breaking NewsBUSINESS

Gold Price Today: गोल्‍ड की कीमतों में दर्ज की गई कमी, चांदी भी हुई सस्‍ती, फटाफट देखें लेटेस्‍ट रेट्स

. भारतीय बाजारों में गोल्‍ड के भाव में आज मामूली कमी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार यानी 10 फरवरी 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में महज 38 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई. वहीं, चांदी के दाम (Silver Price Today) में 783 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 69,667 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. भारतीय बाजारों के उलट अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों (International Markets) में आज सोना-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई.

सोने की नई कीमतें (Gold Price, 10 February 2021) – दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को गोल्‍ड के भाव में 38 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली कमी आई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 47,576 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 47,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज बढ़कर 1,843 डॉलर प्रति औंस पर रहा.

चांदी की नई कीमतें (Silver Price, 10 February 2021) – दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई. अब इसके दाम 783 रुपये गिरकर 68,884 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (International Market) में आज चांदी का भाव बढ़कर 27.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपयया आज 3 पैसा मजबूत होकर 72.84 के स्‍तर पर पहुंच गया.

क्‍यों दर्ज हुई गोल्‍ड में तेजी – एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में उछाल के बाद भी आज भारतीय बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. उन्‍होंने कहा कि अमेरिका में प्रोत्‍साहन पैकेज को लेकर उम्‍मीदों और डॉलर में कमजोरी के कारण सोना लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है. उन्‍होंने कहा कि रुपये की मजबूती के कारण भारतीय बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.