Breaking NewsNational

घर खरीदना हुआ आसान, मार्च तक बिना प्रोसेसिंग फीस 6.8% पर मिलेगा SBI का होम लोन

नई दिल्ली. नए साल में आप भी घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे बढ़िया मौका फिर नहीं मिलेगा. दरअसल, आपके पास सस्ती दर पर भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) से होम लोन (Home Loan) लेने का शानदार मौका है. दरअसल, एसबीआई (SBI) 6.8 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर नए ग्राहकों को होम लोन ऑफर कर रहा है.

मिस्ड कॉल के जरिए होम लोन की जानकारी
एसबीआई ने बताया कि बैंक से अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स में ग्राहक मार्च 2021 तक बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के 6.8 फीसदी की शुरुआती दर पर लोन ले सकते हैं. बैंक ने एक नंबर 7208933140 जारी किया है. इस पर मिस्ड काॅल देकर नए ग्राहक होम लोन से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं.

SBI ने बनाया रिकॉर्ड, होम लोन बिजनेस 5 लाख करोड़ के पार
गौरतलब है कि एसबीआई ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. होम लोन के सेगमेंट में एसबीआई ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. एसबीआई ने बुधवार को कहा कि उसका होम लोन कारोबार 5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.

10 साल में पांच गुना बढ़ा है एसबीआई का होम लोन बिजनेस 
बैंक ने बताया कि बीते 10 साल में एसबीआई का रीयल एस्टेट एंड हाउसिंग बिजनेस पांच गुना बढ़ा है. 2011 में बिजनेस 89,000 करोड़ रुपये का था, जो 2021 में 5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2024 तक यह आंकड़ा 7 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है.

होम लोन कारोबार में 2004 में रखा था कदम 
गौरतलब है कि बैंक ने होम लोन कारोबार में 2004 में कदम रखा था. उस समय कुल पोर्टफोलियो 17,000 करोड़ रुपये था. अलग से रीयल एस्टेट और आवास कारोबार एक लाख करोड़ रुपये के पोर्टफोलियो के साथ 2012 में अस्तित्व में आया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.