BIHARBreaking NewsENTERTAINMENT/FILMMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : मु’श्किल में फंसीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, कोर्ट ने दिया न्यायिक जांच का आदेश, जानें क्या है मामला

मुजफ्फरपुर. बिहार (Bihar) की मुजफ्फरपुर कोर्ट (Muzaffarpur Court) ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खि’लाफ न्यायिक जांच (judicial investigation) का आदेश दिया है. एसीजेएम सतीश चंद्रा के आदेश पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास मिश्रा जांच करेंगे. कनिका (Kanika Kapoor) पर कोरोना वायरस फैलाने का आ’रोप है जिसे लेकर मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर ओझा ने परि’वाद दर्ज कराया था. गौरतलब हो कि सिंगर कुनिका 10 मार्च 2020 को विदेश से लौटी थी. उस समय विश्व भर में कोरोना का भारी प्र’कोप था.

आरोप है कि कनिका ने विदेश से लौटने का तथ्य छिपा लिया और मुंबई और लखनऊ में सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस वजह से कनिका पर कोरोना वायरस फैलाने का आ’रोप लगा. यह खबर तब मीडिया की सुर्खियां बनी थी जब मुजफ्फरपुर कोर्ट में कनिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और 120बी के तहत परिवाद दर्ज हुआ. फिलहाल, इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरबरी को होगी.

विदेश से लौटकर की थी पार्टीबताया जाता है कि ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ और ‘चिटियां कलाईयां’ जैसे सुपरहिट सॉन्‍ग गाने वाली सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च 2020 को लंदन से लखनऊ आईं और एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं. इस पार्टी में कई बड़े नेता और जज समेत करीब 300 लोग शामिल हुए थे. लेकिन, सिर्फ कनिका कपूर ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी.

कनिका कपूर ने दर्ज कराया था बयान

कोविड-19 से संक्रमित हुई बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का बयान लखनऊ की सरोजिनी नगर पुलिस ने दर्ज किया था. कनिका ने अपने बयानों में कहा था कि उसके संपर्क में यूके, मुंबई या लखनऊ में आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया, लिहाजा उसकी कतई मंशा कोरोना फैलाने की नहीं थी. चूंकि उसने खुद अपना कोरोना टेस्ट करवाया और अस्पताल में रही, क्‍वारंटाइन में रहीं, लिहाजा उन्होंने कोई लापरवाही भी नहीं बरती, इसलिए उसके ऊपर कोई मामला नहीं बनना चाहिए.

कनिका की हुई थी आ’लोचना

कनिका के कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद उनकी यह कहते हुए तीखी आलोचना की गई थी कि उन्होंने लंदन से लौटने पर हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा खुद को पृथक करने की सलाह न मानते हुए पार्टियां आयोजित कीं. इस मामले में कनिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था. कनिका को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था और तीन नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.