Breaking NewsNationalNature

मौसम में बड़े बदलाव के संकेत! इस राज्‍य में फरवरी की शुरुआत में ही तापमान चला गया 37 डि’ग्री के पार

नई दिल्ली. वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) के चलते देश के कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक मौसम का हाल कुछ अलग रहेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बलूचिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलावा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा. जिसके चलते बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने इन सभी राज्यों के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की प्रबल संभावना जताई है. इसके साथ ही उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी विशेषकर उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है.

कोस्टल कर्नाटका के करवार में दर्ज किया सबसे ज्यादा तापमान 
मौसम विभाग ने 9 फरवरी मंगलवार को पूरे देश के अधिकतम तापमान को भी ऑब्जर्वर किया है और पाया है कि कोस्टल कर्नाटका (Coastal Karnataka) के करवार (Karwar) में सबसे ज्यादा तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस हरियाणा (Haryana) के हिसार (Hisar) में रिकॉर्ड किया गया.

निजी मौसम संस्थान स्काईमेट ने भी उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग के अलावा राज्य के उत्तरी पूर्वी भागों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इसकी वजह से चमोली में रविवार को ग्लेशियर फटने (Glacier Burst) के बाद हुई त्रासदी के बाद चल रहे राहत व बचाव कार्यों के प्रभावित होने की संभावना है. लेकिन मौसम विभाग स्काईमेट का कहना है कि इन इलाकों में बारिश का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा.

कई राज्यों में सुबह के वक्त रहेगा घना कोहरा!
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 फरवरी को खासकर उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही 10 और 11 फरवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह के वक्त घने कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. मंगलवार 9 फरवरी को भी इन इलाकों में घना कोहरा छाया रहा था. इन 2 दिनों के बाद घने कोहरे के छंटने का अनुमान लगाया गया है.

अंडमान और निकोबार में 3 दिन तक होगी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग ने अंडमान और निकोबार (Andaman & Nicobar Islands) में 10 से 13 फरवरी तक कुछ इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं मंगलवार की बात करें तो मौसम विभाग ने ऑब्जर्ब किया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और उड़ीसा में शीतलहर की स्थिति बनी रही.


इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी!
आईएमडी ने अगले 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए बताया है कि गुजरात (Gujrat) के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा. लेकिन इसके बाद लगातार 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा. वहीं, अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र (Maharastra) के अधिकांश हिस्सों में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी.

इसके अतिरिक्त पूर्वी और मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों में लगातार 2 से 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है. देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार के बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं, अगले 4 दिनों के दौरान में उड़ीसा (Odisha) के कुछ हिस्सों और अगले दो दिनों में तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में कोहरे के छाए रहने की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 14 से 16 फरवरी तक देशभर में मौसम शुष्क रहेगा.

दिल्ली का मौसम इस सप्ताह रहेगा सुहाना
दिल्ली के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि इस सप्ताह मौसम अभी सुहाना रहेगा. सुबह और रात के वक्त सर्दी रहेगी. दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म रहेगा. सप्ताह के मध्य के बाद दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हवा में ठंडक बने रहने की संभावना है जिससे कुछ सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.