MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां होटल सेंट्रल पार्क में एक दंपति की ला’श मिलने के बाद इलाके में सन’सनी फै’ल गई है.
दोनों के सिर में गो’ली लगी है और मौके से एक पि’स्टल भी बरा’मद किया गया है. घट’ना की सूचना मिलने के बाद तत्काल टाउन डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और श’व को क’ब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं . घ’टना काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के अघोरिया बाजार चौक स्थित सेंट्रल पार्क होटल की है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि होटल सेंट्रल पार्क के 301 रूम नंबर में एक दंपत्ति रविवार की शाम 7 बजे के करीब पहुंचे थे. सोमवार को 12 बजने के बाद भी जब कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो होटल का स्टाफ वहां पहुंचा. जिसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला को होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों दंपत्ति कमरे में मृ’त पड़े थे. दोनों के सिर में गो’ली लगी थी, वहीं मौके से पुलिस ने एक पि’स्टल भी ब’रामद की है. मामला सामने आने के बाद एफएसएल को टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी है.
वहीं दंपत्ति की पहचान करने में पुलिस जुटी है, लेकिन खबर मिलने तक कुछ पता नहीं चल सका है. होटल मैनेजर ने बताया जा रहा है कि दंपत्ति जब रविवार को वहां पहुंचे थे तो समान्य थे और सोमवार की दोपहर 12 बजे रुम खाली करने की बात कही थी.






Leave a Reply