#BHOJPURI एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने गाया अपने फैंस के लिए गाना, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो…
November 30, 20190
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फिल्मों की अदाकारा और गायिका है। अक्षरा सिंह जितनी ज्यादा एक्टिव फिल्मों में रहती हैं उतनी ही ज्यादा वह सोशल मीडिया पर रहती हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्हें गाना गुनगुनाते देखा जा सकता है।अक्षरा सिंह ने ये गाना अपने फैंस के लिए गाया है। वीडियो पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने गाने का नाम लिखा है, वह है ‘तू जरूरी सा है’। इस वीडियो को हजारों की तादाद में लोग लाइक कर चुके हैं।
फैंस भी अक्षरा सिंह का ये गाना सुनकर बेहद इंप्रेस हुए हैं और उन्हें कमेंट में बेहद शानदार, मजेदार, सुंदर, सुपर जैसे कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह काफी अच्छा गाना गाती हैं। उनकी आवाज में मिठास है। वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक टॉप पहने कई सेल्फी पोस्ट की थीं जो फैंस को बेहद पसंद आईं।
Comment here