Breaking NewsInternational

सु’नवाई के दौरान महिला जज से बोला आ’रोपी- आप बहुत सुंदर हैं, आई लव यू जज

नई दिल्ली: कोर्ट में सुनवाई के दौरान आपके सामने भी कई ऐसे मामले सामने आए होंगे जहां जज, कटघरे में खड़े आरोपी से सवाल जवाब करता है लेकिन यहां हम आपको जो बता रहे हैं वो बिल्कुल अलग है। यहां एक आ’रोपी को जब कोर्ट में महिला जज के सामने वर्चुअल तरीके पेश किया तो वह वहीं पर जज से फ्लर्ट करने लगा। आ’रोपी के फ्लर्ट करने के अंदाज से भले ही उसके सजा में कोई कमी नहीं हुई लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

अमेरिका का है मामला

मामला अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ब्रोवार्ड काउंटी की एक अदालत का है जहां वर्चुअल हेयरिंग चल रही थी। इस दौरान एक शख्स जो चोरी के आरोपों का सामना कर रहा था, उसे जज के सामने पेश किया गया तो वह वहीं पर जज से फ्लर्ट करने लगा।  कुछ वक्त के लिए जज भी हैरान हो गई। फिर मुस्कुराते हुए जज ने आरोपी के खिलाफ सजा सुनाई। यह सजा जूम ऐप के माध्यम से हुई थी।

Loading video

करने लगा फ्लर्ट
आरोपी डेमेट्रियस लेविस गुरुवार को ब्रोवार्ड काउंटी की न्यायाधीश तबीथा ब्लैकमोन के सामने पेश किया गया था। इस दौरान लेविस पर लगे आरोपों को लेकर सुनवाई हो रही थी। लेविस पर आरोप था कि वह एक घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर था, जब घर में तीन बच्चे सो रहे थे। लेकिन जैसे ही जज तबिता फैसला सुनाने लगी तो लुईस ने यह कहना शुरू कर दिया, ‘जज, आप बहुत खूबसूरत हैं। मुझे सिर्फ आपको बताना है, आप बहुत खूबसूरत हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं, मैं आपसे प्यार करता हूं।’ 

वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है इसे अभी तक 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि हजारों की संख्या में लोग कमेंट कर चुके हैं। आरोपी की इस हरकत के बाद भी जज तबिता उसकी चापलूसी से प्रभावित नहीं थीं। हालांकि वो मुस्कराई जरूर थीं। जज ने आरोपी लुईस को बताया कि उसे चोरी करने का आरोपी पाया गया है। बाद मे जज ने लुईस के 5,000 डॉलर का बांड लिया जाए। लुईस पहले ही चार साल जेल में बिता चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.