Breaking NewsNational

PM Modi on Farmers Protest: पीएम मोदी ने किसानों से किया आंदोलन खत्म करने का आग्रह, कहा- MSP था, है और रहेगा

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर सदन को संबोधित करते हुए किसानों और कृषि कानून की जरूरत पर अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी तक जिनती भी सरकारें आईं है वह बड़े किसानों को तो लाभ पहुंचाती हैं लेकिन छोटे किसान हमेशा उस लाभ से वंचित रह जाते हैं. प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही किसानों को एक बार फिर से भरोसा दिलाया कि एमएसपी था, है और आगे भी जारी रहेगा.

सदन में अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब लाल बहादुर शास्त्री जी कृषि सुधारों की पहल कर रहे थे उस वक्‍त भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. लेकिन वो पीछे नहीं हटे थे. तब लेफ्ट वाले कांग्रेस को अमेरिका का एजेंट बताते थे, आज मुझे ही वो गाली दे रहे हैं. पीएम ने कहा कि कोई भी कानून आया हो, कुछ वक्त के बाद सुधार होते ही हैं. पीएम मोदी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि MSP है, था और रहेगा. पीएम मोदी ने सदन को बताया कि इस कानून के जरिए मंडियों को और मजबूत करने का काम किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. 80 करोड़ लोगों को सस्ता राशन दिया जाता है, वो भी जारी रहेगा.

पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे उपाय पर भी काम कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर अब देर कर देंगे, तो किसानों को अंधकार की तरफ धकेल देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है आंदोलनकारियों को समझाते हुए हमें आगे बढ़ना होगा. पीएम मोदी ने कहा, गालियों को मेरे खाते में जाने दो और जो कुछ भी अच्‍छा होगा वो सब आप ले लेना लेकिन सुधारों को होने दो. पीएम मोदी ने कहा कि बुजुर्ग आंदोलन में बैठे हैं, उन्हें घर जाना चाहिए. आंदोलन खत्म करें और चर्चा आगे चलती रहे. किसानों के साथ लगातार बात की जा रही है.

पीएम मोदी ने कृषि कानून पर विपक्ष पर किया बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि शरद पवार समेत कई कांग्रेस के नेताओं ने भी कृषि सुधारों की बात की है. पीएम मोदी ने कहा कि आज विपक्ष यू-टर्न कर रहा है, क्योंकि राजनीति हावी है. सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कथन पढ़ा, हमारी सोच है कि बड़ी मार्केट को लाने में जो अड़चने हैं, हमारी कोशिश है कि किसान को उपज बेचने की इजाजत हो. पीएम मोदी ने कहा कि जो मनमोहन सिंह ने कहा वो मोदी को करना पड़ रहा है, आप गर्व कीजिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.