BIHARBreaking NewsSTATE

रूपेश ह’त्याकां’ड में गि’रफ्तार रितुराज की पत्नी का पुलिस पर आ’रोप, मुझे दो दिनों तक प्र’ताड़ित किया, ध’मकी भी दी

इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह ह’त्याकां’ड में मुख्य आ’रोपित रितुराज पर कानूनी शिकं’जा कसने के लिए पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया है। गिर’फ्तारी के बाद से ही पुलिस दिन-रात एक कर केस डायरी लिखने में जुटी है। केस डायरी लिखने में कहीं कोई चूक न हो जाए, इसके लिए केस के आईओ द्वारा पूरी सावधानी बरती जा रही है ताकि कोई भी ऐसी कमी नहीं रह जाए, जिससे पुलिस की परेशानी बढ़े। इसलिए केस डायरी लिखने के दौरान पुलिस हर बारीकियों को जांच-परख रही है। 

उधर, रितुराज की पत्नी साक्षी और मां पुष्पा देवी ने मीडिया को दिये बयान में पटना पुलिस पर कई गंभीर आ’रोप लगाये। पत्नी का आरो’प है कि पुलिस ने मेरी पति को फर्जी फंसाया है। जिस दिन पुलिस ने मेरे पति को उठाया, उसी दिन मुझे भी हिरासत में लेकर पुलिस गई। मुझे दो दिनों तक बहुत प्र’ताड़ित किया गया और धम’काया गया।

दरअसल, रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से पिस्टल के साथ रितुराज प’कड़ा गया था। 25 आर्म्स एक्ट के मामले में ही उसे जेल भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने इंडिगो स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की ह’त्या करना स्वीकार किया। ऐसे में अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी। सूत्रों की मानें तो केस डायरी पूरी होने पर पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट में आवेदन देकर आरोपि’त को न्यायिक हिरा’सत में लिया जाएगा। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि के’स डायरी तेजी के साथ लिखी जा रही है। जल्द ही आरोपित के कब्जे से बरा’मद पि’स्टल को भी एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। 

नहीं मिल रहा फरार शा’तिरों का सुराग
पुलिस ने भले ही मुख्य आरोपित रितुराज को गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन पुलिस का सिरदर्द कम नहीं हुआ है। तीन आरोपित पीयूष, मो. बउवा व एक अन्य फरार है। तीनों की तलाश में पुलिस रांची,  पटना, छपरा, सीतामढ़ी और मोतिहारी में दबिश दे रही है। एसएसपी ने बताया कि सुराग मिलते ही तीनों आ’रोपित पकड़े जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.