नई दिल्ली: Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए आज फिर अच्छी खबर है. अगर आप भी शादी के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा समय है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi commodity exchange) पर आज सुबह फिर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा चांदी (Silver Price Today) भी सस्ती हो गई है. MCX पर सोने में मार्च की फ्यूचर ट्रेड 39.00 रुपये की गिरावट के साथ 47,217.00 रुपये के स्तर पर हो रही थी. वहीं, चांदी की मार्च की फ्यूचर ट्रेड 130.00 रुपये की गिरावट के साथ 68,608.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही थी.
आपको बता दें पिछले 6 सत्रों में से 5 सत्रों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जिसके कारण सोना अपने अगस्त, 2020 के रिकॉर्ड हाई 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से 9000 रुपये सस्ता हो चुका है.
इंटरनेशल मार्केट में भी हावी है बिकवाली
इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां भी गोल्ड में बिकवाली हावी है. सोमवार को अमेरिका में सोने का कारोबार 2.92 डॉलर की गिरावट के साथ 1,811.22 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है. वहीं, चांदी का करोबार 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 26.94 डॉलर के स्तर पर हो रहा है.
आइए चेक करें राजधानी दिल्ली में गोल्ड का क्या भाव है-
>> 22 कैरेट गोल्ड का भाव – 46220 रुपये
>> 24 कैरेट गोल्ड का भाव – 50420 रुपये
>> सिल्वर का भाव – 68700 रुपये
क्यों आ रही भाव में गिरावट?
आपको बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सोने और चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती की घोषणा की है. सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है. इस समय फिलहाल सोने और चांदी पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क देना होता है. 5 फीसदी की कटौती के बाद सिर्फ 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी. इससे सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी.
चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS-Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.
इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.






Leave a Reply