Breaking NewsDELHI

लॉकडाउन से प्रभावित अभिभावकों की मदद के लिए स्कूल फीस में क’टौती की मांग

दिल्ली. स्कूल फीस में 50 प्रतिशत की क’टौती की जाने की मांग की गई है. फीस कटौती की मांग की वजह बताई गई है कि कोरोना वायरस महामारी और इससे निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अनेक विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपनी नौकरी खोनी पड़ी. ये मांग महानगर के महानगर के कांदिवली (पूर्व) से विधायक और बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी अतुल भातखलकर ने की.

अतुल भातखलकर ने कहा कि राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ को फीस में कटौती किए जाने के संबंध में पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन में अनेक लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी. यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी.’’

विधायक ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि वर्षा गायकवाड़ ने राज्य के कुछ स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि संबंधी अभिभावकों की शिकायतों को देखने वाली समिति को अपना काम करने से क्यों रोक रखा है. गायकवाड़ को समिति को अपना काम पूरा करने की अनुमति देनी चाहिए थी.’’


उन्होंने आरो’प लगाया कि गायकवाड़ ने ‘‘उन कुछ अभिभावक संघों की छवि खराब करने की कोशिश की, जो फीस में कमी की मांग कर रहे हैं.’’ विधायक ने पूछा कि गायकवाड़ को मंत्री के रूप में, ‘‘छात्रों के हितों की रक्षा करनी चाहिए या स्कूल प्रबंधन की.’’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.