Breaking NewsNational

साउथ वेल्स: 4 वर्षीय बच्ची ने ढूंढ निकाले करोड़ों साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान

सोशल वायरल. कई बार छोटे बच्चे भी ऐसे कारनाम कर देते हैं जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है. ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया वेल्स की चार साल की एक बच्ची ने. दरअसल, चार साल की बच्ची ने साउथ वेल्स के एक बीच पर डायनासोर के पैरों के निशान (Dinosaur Footprints) की खोज की है. बता दें कि लिली वाइल्डर (Lily Wilder) की यह विशेष खोज वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद कर सकती है कि आखिर डायनासोर प्रजाति कैसे नष्ट हुई? ऐसा बताया जा रहा है कि डायनासोर के पैरों के यह निशान 220 मिलियन साल पुराने (220 Million Year Old) यानी करीब 22 करोड़ साल पुराने हैं.

दरअसल, साउथ वेल्स में बैरी के पास एक समुद्र तट पर चलते हुए लिली वाइल्डर को डायनासोर के पैरों के जो निशान मिले हैं वो 10 सेमी लंबे और 75 सेमी पतले जानवर का प्रतीत होता है. द इंडिपेंडेंट में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि जानवर अपने दो पैरों पर चल सकता है और छोटे जानवरों का शिकार कर सकता है.

डायनासोर के पैरों के निशान की खोज के बाद वेल्स संग्रहालय ने उसकी एक तस्वीर भी शेयर की है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. नेशनल म्यूजियम वेल्स के पैलिएंटोलॉजी क्यूरेटर सिंडी हॉवेल्स के अनुसार, डायनासोर का पदचिह्न इस समुद्र तट पर पाया जाने वाला सबसे अच्छा नमूना है. लिली और उनके पिता रिचर्ड जब बीच पर साथ चल रहे थे, तब उन्हें ये निशान नजर आए थे.

गौरतलब है कि लिली की इस खोज के बाद प्राकृतिक संसाधन वेल्स से कानूनी तौर पर पदचिह्न हटाने के लिए विशेष अनुमति प्राप्त की गई है. इस सप्ताह जीवाश्म निकाला जाएगा और इसे राष्ट्रीय संग्रहालय कार्डिफ ले जाया जाएगा, जहां इसे संरक्षित किया जाएगा. नेशनल म्यूजियम वेल्स ने एक बयान में कहा कि इसके शानदार संरक्षण से वैज्ञनिकों को अपने पैरों की वास्तविक संरचना को स्थापित करने में मदद मिल सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.