BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 डॉक्टरों की होगी संविदा पर नियुक्ति, 452 लैब टेक्नीशियन भी होंगे बहाल

पटना. राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए संविदा पर एक हजार डॉक्टरों की नियुक्ति करेगी.

इन पदों पर राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों से पासआउट एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति होगी. उन्हें हर महीना 65 हजार का मानदेय मिलेगा.

प्रशासी पद वर्ग समिति ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पास होने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों की रिक्त पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है.

इसमें आरक्षण के प्रावधानों का पालन किया जायेगा. इसके अलावा प्रशासी पद वर्ग समिति संविदा पर लैब टेक्निशियनों के 452 पदों पर नियुक्ति पर भी विचार कर रही है. लैब टेक्निशियनों की नियुक्ति कोरोना महामारी को देखते हुए की जानी है.

स्वास्थ्य विभाग का प्रस्ताव है कि राज्य के नौ सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में लैब टेक्निशियनों के 20-20 पद सृजित किये जाएं. साथ ही 21 जिला अस्पतालों में लैब टेक्निशियन के आठ-आठ पद और शेष 14 जिला अस्पतालों में छह-छह पदों पर नियुक्ति की जानी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.