इंदौर की एक अदालत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खि’लाफ 10 लाख रुपये के चेक बाउंस माम’ले में समन जारी किया है और उन्हें अगले साल 27 जनवरी से पहले हाजिर होने के लिए कहा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष भट्ट ने बुधवार को 43 वर्षीय एक्ट्रेस के खि’लाफ निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 318 के तहत शि’कायत द’र्ज करने के बाद समन जारी किया।


याचिकाकर्ता निशा छीपा के वकील दुर्गेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा, ‘जेएमएफसी ने 27 जनवरी को अमीषा पटेल को मौजूद रहने का निर्देश दिया हैं।’ उनके अनुसार अमीषा ने फिल्म निर्माण के लिए छीपा से 10 लाख रुपये उधार लिए थे।


दुर्गेश शर्मा ने कहा, ‘अमीषा ने पैसे वापिस करने के लिए मेरे क्लाइंट को 10 लाख रुपये का चेक दिया था लेकिन यह बाउंस हो गया क्योंकि उनके बैंक खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं थी।’ इस मौके पर अमीषा पटेल का साइन किया चेक और अदालत के आर्डर की कॉपी भी वायरल हो रही हैं.






Leave a Reply