बुढ़ेब इनायतपुर पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सुधीर कुमार ईश्वर के वि’रुद्ध पंचायत सचिव जगपति पासवान ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि डीएम के आदेश पर बीडीओ ने पंचायत सचिव के माध्यम से यह प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोपी मुखिया पर जबरन पंचायत का कामकाज अपने निजी आवास पर करने तथा सभी सरकारी दस्तावेज, अभिलेख,रोकड़ पंजी, माफी पंजी आदि अपने पास रखने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में पंचायत सचिव ने मुखिया पर बार-बार मांगने के बावजूद दस्तावेज, पंजी, अभिलेख आदि नहीं लौटाने का आ’रोप लगाया है। बताया जाता है कि आवेदन में सरकारी कागजात नहीं लौटाने के कारण पंचायत की सरकारी कामकाज बा’धित रहने एवं विकास अवरुद्ध रहने की बात कही गयी है। मुखिया के वि’रुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने से प्रखंड की राजनीति ठंड के मौसम में गरमाने लगी है।






Leave a Reply